छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक शुरू, कई अहम फैसलों पर होगी चर्चा

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में राज्य सरकार के कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जा रही है।

Advertisement

मंत्रिपरिषद की इस बैठक में विभिन्न विभागों के लंबित प्रस्तावों के साथ-साथ विकास कार्यों, प्रशासनिक निर्णयों और नई योजनाओं को लेकर अहम फैसले लिए जाने की संभावना है। सभी मंत्रिगण बैठक में शामिल हैं।

Advertisement

बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी जल्द ही आधिकारिक रूप से साझा की जाएगी। माना जा रहा है कि प्रदेश के विकास और आम जनता से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों पर आज मुहर लग सकती है।

Related Articles

Back to top button