छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में 10 पुलिस अधिकारियों का तबादला, EOW/ACB में मिली नई पदस्थापना

छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने 13 जुलाई 2026 को आदेश जारी करते हुए पुलिस विभाग के 10 अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रतिनियुक्ति पर राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर में पदस्थ किया है।
इनमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, उप पुलिस अधीक्षक और नगर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी शामिल हैं। शासन के मुताबिक सभी अधिकारियों को उनके वर्तमान पदस्थापन से कार्यमुक्त कर EOW/ACB रायपुर में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस संबंध में मुख्यमंत्री से अनुमोदन प्राप्त होने के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है।

नई पदस्थापना पाने वाले अधिकारी
- नीतेश कुमार गौतम – अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, खेरागढ़-छुईखदान-गंडई
- सिद्धांत तिवारी – एसडीओपी, धरमजयगढ़ (रायगढ़)
- लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल – उप पुलिस अधीक्षक, एसआईई, पुलिस मुख्यालय रायपुर
- मंजुलता राठौर – उप पुलिस अधीक्षक, गरियाबंद
- राजेश कुमार झा – उप पुलिस अधीक्षक, बेमेतरा
- दीपमाला कुंवर – उप पुलिस अधीक्षक (अजाक), बस्तर
- मोनिका श्याम – उप पुलिस अधीक्षक (बालक विरुद्ध अपराध अन्वेषण शाखा), सुकमा
- रोशन आईजना – उप पुलिस अधीक्षक, बीजापुर
- रविकांत सहारे – उप पुलिस अधीक्षक (एसआरडी), सुकमा
- एलेक्जेंडर किरो – नगर पुलिस अधीक्षक, राजनांदगांव




