बिलासपुर प्रवास पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत पहुंचे, प्रतीक उपवेजा के निवास पहुंच परिवार से की मुलाकात

छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत बिलासपुर प्रवास के दौरान प्रतीक उपवेजा के निवास पहुंचे। यहां उन्होंने परिवार के सदस्यों से आत्मीय मुलाकात की और सभी को आशीर्वाद दिया। इस दौरान कांग्रेस के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बिलासपुर दौरे पर पहुंचे विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत प्रतीक उपवेजा के निवास पहुंचे, जहां उन्होंने परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और सभी को अपना आशीर्वाद दिया। इस दौरान उनका कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुंशीराम उपवेजा, मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया, विधायक शेषराज हरबंस, राजेंद्र चावला, डॉ. विनय जायसवाल, आशीष सिंह ठाकुर, सुधांशु मिश्रा, महेंद्र गंगोत्री, विजय केशरवानी, शैलेश पांडे, त्रिलोक श्रीवास, ब्रह्मदेव सिंह ठाकुर, ओम पांडे, तजम्मुल हक, मनोहर कुर्रे, निहाल बख्शेरे, राज समुंदरे, रोनक सोनी, सानू गोरख, अनुराग गोरख, प्रांजल गोरख, तिलक, विमल, आयुष, लल्लन, कृत, अथर्व, वासु, पंकज, आयुष, सिद्धार्थ, गौरव, सुनील यादव, टिंकू राही, गोपी यादव, गणेश यादव, हीरा यादव, अमन मसीह, गोपी गढ़ेलवाल, विजय देवांगन, छोटे साहू, शनि चौधरी एवं अमित यादव, इरशाद नज़्मी, गौरव द्विवेदी, दीपांश सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर डॉ. चरणदास महंत ने सभी से आत्मीय चर्चा की तथा संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों पर एकजुट होकर कार्य करने का संदेश दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान आत्मीय और सौहार्दपूर्ण वातावरण देखने को मिला।




