छत्तीसगढ़
BREAKING : छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल, ASP और DSP अधिकारियों के तबादले, आदेश जारी

छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने राज्य पुलिस सेवा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और उप पुलिस अधीक्षक संवर्ग के कुल 92 अधिकारियों का तबादला कर उन्हें तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

गृह विभाग द्वारा जारी तबादला सूची में प्रदेश के विभिन्न जिलों और इकाइयों में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और उप पुलिस अधीक्षकों के नाम शामिल हैं। प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह बदलाव किया गया है। आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।




