ताला गांव मे सावन पूजा व पौधारोपण किया जायेगा

(दिलीप जगवानी) : बिलासपुर – डॉक्टर्स कॉलोनी में श्री बागेश्वर कसौंधन वैश्य समाज द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं समाजहित के उद्देश्य से फलदार पौधों का रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर आगामी सावन माह में आयोजित होने वाली श्री बागेश्वर बाबा की पूजा के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 02 अगस्त को ताला ग्राम स्थित ऐतिहासिक देवरानी-जेठानी मंदिर परिसर में पूजा अर्चना का भव्य आयोजन किया जाएगा।
इस पावन अवसर पर वहाँ 51 फलदार पौधों का पौधारोपण भी किया जाएगा।कार्यक्रम एवं बैठक में राष्ट्रीय संगठन मंत्री निलेश गुप्ता, संरक्षक डॉ. मोहन गुप्ता, प्रभात गुप्ता, किशन गुप्ता, ज्योति गुप्ता, राधा गुप्ता, नमिता गुप्ता सहित अनेक सामाजिक बंधु एवं मातृशक्ति की गरिमामयी उपस्थिति रही।




