बिलासपुर

रेलवे सिग्नल फेल : स्टेशन पर आधा दर्जन ट्रेनें रुकीं, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

(जयेन्द्र गोले) : बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर सिग्नल प्रणाली में आई तकनीकी खराबी के चलते रेल यातायात प्रभावित हो गया है। स्टेशन और आउटर के सिग्नल बंद पड़ने से करीब आधा दर्जन ट्रेनें अलग-अलग स्थानों पर खड़ी हो गईं, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisement

सिग्नल बंद होने के कारण ट्रेनों का संचालन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। कई ट्रेनें स्टेशन और आउटर पर रुकी हुई हैं, जबकि यात्री अपने गंतव्य तक पहुंचने के इंतजार में परेशान नजर आ रहे हैं। रेलवे कर्मचारी तकनीकी खराबी को दूर करने में जुटे हुए हैं।

Advertisement

बारिश के बीच आई इस तकनीकी समस्या ने रेल संचालन पर भी असर डाला है। यात्रियों का कहना है कि समय पर सूचना नहीं मिलने से उनकी परेशानी और बढ़ गई है। कई यात्रियों की आगे की यात्रा और जरूरी काम भी प्रभावित हो रहे हैं। अब सभी की नजर रेलवे प्रशासन पर टिकी है कि सिग्नल व्यवस्था को कितनी जल्दी दुरुस्त किया जाता है और रुकी हुई ट्रेनों का संचालन कब सामान्य हो पाता है। यात्रियों को उम्मीद है कि रेलवे जल्द स्थिति सामान्य कर राहत देगा।

Related Articles

Back to top button