मुंगेली

‘ऑपरेशन बाज’ : 8.43 लाख रुपये के गांजा, ब्राउन शुगर, चरस और अफीम का किया गया नष्टीकरण

मुंगेली पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 लाख 43 हजार 914 रुपये कीमत के मादक पदार्थों का नष्टीकरण किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल की अध्यक्षता में शासन के निर्देशानुसार यह कार्रवाई की गई, जिसमें एनडीपीएस एक्ट के 12 प्रकरणों में जब्त मादक पदार्थों को नष्ट किया गया।

Advertisement

पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन बाज’ अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना और चौकियों से जब्त 71.541 किलोग्राम गांजा, 55.87 ग्राम ब्राउन शुगर, 26.42 ग्राम अफीम और 20.18 ग्राम चरस को न्यायालय की अनुमति के बाद पर्यावरणीय मानकों का पालन करते हुए दीपक इंडस्ट्रीज के प्लांट भट्ठी में जलाकर नष्ट किया गया।

Advertisement

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा, जिला आबकारी अधिकारी, पर्यावरण विभाग के अधिकारी सहित पुलिस के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। मुंगेली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button