सीपत रोड में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, पहचान कार्यवाही में जुटी पुलिस

(आशीष मौर्य संपादक) : बिलासपुर के सीपत रोड पर चावला ग्रीन्स के आगे सड़क किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष बताई जा रही है। सूचना मिलते ही चौकी मोपका और थाना सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार मृतक ने गुलाबी रंग की फुल शर्ट और काले रंग की फुल पैंट पहन रखी है। शव करीब एक दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। पहचान के लिए पुलिस ने बताया कि युवक के बाएं हाथ पर गोदना से तीन स्टार बने हुए हैं, जो उसकी पहचान का महत्वपूर्ण संकेत हो सकता है।
फिलहाल पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है और आसपास के थाना क्षेत्रों में भी सूचना भेजी गई है। यदि किसी व्यक्ति को इस युवक के संबंध में कोई जानकारी हो तो वह तत्काल चौकी मोपका या थाना सरकंडा पुलिस से संपर्क कर सूचना देने की अपील की गई है।




