कभी पॉश इलाका निगम ने बना दिया फेल, जन सुविधाओं पर ग्रहण

(दिलीप जगवानी/सतीश साहू) : बिलासपुर – शुभम विहार की गिनती शहर के पसंदीदा कालोनीयों मे की जाती है। परन्तु कुछ साल हुए बदहाली ने इस रिहायशी इलाके की सीरत पर दाग लगा दिया है। गड्डों से भरी सड़के,जल निकासी की बेकार हो चुकी व्यवस्था स्थानीय लोगो के लिए सजा बन गई है। बारिश का पानी भरने की आशंका से लोग डरे हुए है।
नगर निगम की ओर से दी जाने वाली बुनियादी सुविधाओं से रिहायशी इलाके की तस्वीर निर्भर करती है। इसमे कटौती होने लगे तो स्थिति शुभम विहार वाली बन जाती है। गले तक भरी नालियाँ, जर्जर सड़क पर चलने की मज़बूरी इन तस्वीरों ने शहर की पसंदीदा कालोनीयों मे शुमार शुभम विहार को पीछे धकेल दिया है। हालात बेकार ही नहीं नगर निगम ने खतरनाक स्थिति मे पहुँचा दिए है। यह आँखों देख रहे स्थानीय एक टेलर समस्या के निदान मे देरी से हताश और निगम की कार्यशैली पर आश्चर्य करते है।
गड्डों मे बदल चूका कालोनी का इकलौता पहुँच मार्ग दूसरे छोर ग्वालानी प्राइड तक वाहन सवार को हिचकोले खिलाकर छोड़ता है। लगभग आठ सौ मीटर सड़क के नये सिरे से कांक्रिटीकरण की जरूरत है जिसके बाद वार्डोंवासियो को रोज रोज की तकलीफ से आजादी मिलेगी, साथ मे सालों पुरानी नालियों का निर्माण करने के बाद कालोनी मे जनसुविधा बहाल माना जायेगा। लेकिन सरकारी पहल नही हो रही जिससे हर तरह के खतरे को लेकर सभी वर्ग चिंतित है।

वार्ड क्रमांक 14 मे सड़क को छूते बिजली के केबल समेत और भी समस्याएँ है। बीते सालों मे मरम्मत और रख रखाव नही किया जिससे स्थिति बदत्तर होती गई। कुल मिलाकर यह समाचार वार्ड के जनप्रतिनिधि और नगर निगम के अधिकारियों के गैर जिम्मेदार रवैये पर आकर ठहर जाता है।




