छत्तीसगढ़

चीतल का शिकार करने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार….

कबीरधाम जिले के बोड़ला वन परिक्षेत्र के भलपहरी बीट के जंगल में वन्यजीव शिकार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां दावत के लिए शिकारियों ने फंदा लगाकर एक चीतल का शिकार कर लिया। सूचना मिलते ही वन विकास निगम की स्पेशल टीम ने आधी रात को छापेमार कार्रवाई कर सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से चीतल का पका हुआ मांस, नायलॉन के जाल, लोहे के फंदे और शिकार में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ियां भी बरामद की गई हैं।

Advertisement

मामला बोड़ला वन परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक आरएफ-2/6 का है, जहां आरोपियों ने पहले नायलॉन के जाल और लोहे के फंदे से चीतल को फंसाया, फिर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद सभी आरोपी जंगल में ही मांस के टुकड़े कर दावत की तैयारी कर रहे थे।

Advertisement

इसी दौरान वन विकास निगम की स्पेशल टीम ने सूचना के आधार पर दबिश दी और सातों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई में करीब 500 ग्राम पका हुआ चीतल का मांस, जाल, फंदे, लकड़ी के डंडे और तीन कुल्हाड़ियां जब्त की गई हैं। वन विभाग ने आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button