बिलासपुर

अरपा भैंसाझार बैराज के गेट कल से खुल सकते हैं….प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर जिले के कोटा स्थित अरपा भैंसाझार बैराज को लेकर जल संसाधन विभाग ने अहम सूचना जारी की है। बैराज में करीब 50 प्रतिशत जलभराव हो चुका है और लगातार जलस्तर बढ़ रहा है। ऐसे में विभाग ने 5 जुलाई से बैराज के गेट खोले जाने की संभावना जताई है। इसे देखते हुए आम लोगों से नदी और बैराज के आसपास नहीं जाने की अपील की गई है।

Advertisement

जल संसाधन संभाग कोटा के कार्यपालन अभियंता द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अरपा भैंसाझार बैराज में पानी का स्तर लगातार बढ़ रहा है। यदि जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो 5 जुलाई 2026 से बैराज के गेट खोले जा सकते हैं।

Advertisement

 

विभाग ने लोगों से सुरक्षा की दृष्टि से नदी में नहीं उतरने और बैराज के आसपास अनावश्यक आवाजाही से बचने की अपील की है। साथ ही अधिक जल प्रवाह की स्थिति में जान-माल की सुरक्षा के लिए एहतियातन ऊँचे स्थानों पर जाने की सलाह भी दी गई है।

 

इस संबंध में कलेक्टर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित जल संसाधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को भी सूचना भेज दी गई है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर समय रहते सुरक्षा और राहत संबंधी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा सकें। हेडलाइन

Related Articles

Back to top button