छत्तीसगढ़

रिश्तों पर खूनी वार, सगे भाई ने तीर-कमान से किया जानलेवा हमला, बीच-बचाव में जीजा भी घायल

गरियाबंद जिले के अमलीपदर थाना क्षेत्र के ग्राम घुमरापदर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां कमार भुंजिया जनजाति के एक युवक पर उसके ही सगे भाई ने तीर-कमान से जानलेवा हमला कर दिया। तीर पीड़ित की पीठ में गहराई तक धंस गया और उसकी हालत गंभीर हो गई।

Advertisement

घायल गनसिंह कमार को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमलीपदर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल गरियाबंद रेफर किया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टरों ने उसे रायपुर रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे घायल के जीजा पर भी आरोपी ने तीर-कमान से हमला कर दिया, जिससे वह भी घायल हो गए।

Advertisement

प्रारंभिक जांच में घटना की वजह आपसी या जमीन संबंधी विवाद बताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। वारदात के बाद आरोपी रज्जो कमार मौके से फरार हो गया है। अमलीपदर थाना पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और पूरे मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button