छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह सक्रिय, भारी बारिश का अलर्ट….

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने आज और कल प्रदेश के कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। रायपुर समेत कई इलाकों में सुबह से काले बादल छाए हुए हैं, जबकि बीच-बीच में हल्की बारिश से लोगों को उमस से राहत मिल रही है।

Advertisement

मौसम विभाग के अनुसार पंजाब से लेकर बंगाल की खाड़ी तक द्रोणिका सक्रिय है। वहीं बंगाल की खाड़ी के ऊपर ऊपरी हवा में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके प्रभाव से 3 जुलाई के आसपास उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिससे प्रदेश में बारिश की गतिविधियां और तेज होने के आसार हैं।

Advertisement

 

पिछले 24 घंटों में सरगुजा और बस्तर संभाग के कुछ इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई। वहीं अधिकतम तापमान बलरामपुर-रामानुजगंज में 34.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और प्रशासन की ओर से जारी सलाह का पालन करने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button