IAS अवनीश शरण का फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन वायरल, 45 की उम्र में पेश की नई मिसाल

बिलासपुर – आईएएस अवनीश शरण, जो बिलासपुर के कलेक्टर रह चुके हैं, इन दिनों अपने शानदार बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। उन्होंने अपनी फिटनेस जर्नी साझा करते हुए बताया कि 2020 में पोस्ट कोविड उन्होंने हेल्दी बनने की शुरुआत की थी, लेकिन नौकरी, पारिवारिक जिम्मेदारियों और 2024 की सर्जरी के कारण सफर आसान नहीं रहा। जून 2025 से उन्होंने अनुशासित दिनचर्या अपनाई और एक साल में खुद को पूरी तरह बदल दिया। 
अवनीश शरण ने बताया कि उन्होंने सप्ताह में 5 से 6 दिन स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, हाई-प्रोटीन डाइट, कैलोरी ट्रैकिंग, नियमित वॉक, पर्याप्त नींद और संतुलित लाइफस्टाइल को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाया। किसी शॉर्टकट या क्रैश डाइट की बजाय उन्होंने अनुशासन और निरंतरता पर भरोसा किया। अपनी बेटी के जन्मदिन से पहले बेहतर फिजिक हासिल करने का लक्ष्य तय किया और उसे पूरा भी किया। 
इस बदलाव का असर उनकी ब्लड रिपोर्ट में भी साफ दिखाई दिया। कोलेस्ट्रॉल, एलडीएल और ट्राइग्लिसराइड्स में बड़ी गिरावट दर्ज हुई, जबकि एचडीएल में सुधार हुआ। अवनीश शरण का कहना है कि असली उपलब्धि वजन कम करना नहीं, बल्कि 45 साल की उम्र में पहले से ज्यादा स्वस्थ होना है। उन्होंने लोगों से हेल्थ चेकअप, नियमित व्यायाम, संतुलित खानपान और धैर्य के साथ फिटनेस अपनाने की अपील की।




