अनियंत्रित तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाल-बाल बचा मासूम….सीसीटीवी में कैद हुई घटना

(शैलेश सोनी) : गौरेला में तेज रफ्तार कार का खौफनाक मंजर सामने आया है। देर रात एक बेकाबू कार सड़क किनारे खड़ी कई बाइकों पर चढ़ गई। हादसे के दौरान दुकान के सामने खड़ा एक मासूम बच्चा कुछ इंच की दूरी से मौत के मुंह में जाने से बच गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।घटना गौरेला मुख्य मार्ग की है, जहां देर रात तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिलों से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं और आसपास अफरा-तफरी मच गई।
हादसे के समय दुकान के सामने खड़ा एक छोटा बच्चा भी कार की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई देता है कि कार उसकी ओर बढ़ती है, लेकिन बच्चा कुछ इंच की दूरी से बच जाता है और घबराकर जमीन पर गिर पड़ता है। गनीमत रही कि उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई।हादसे के बाद चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वाहन के नंबर के आधार पर चालक की पहचान की जा रही है और उसकी तलाश जारी है।




