गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाहीछत्तीसगढ़

भालू के हमले से ग्रामीण गंभीर रूप से घायल..

(उज्ज्वल तिवारी) : पेंड्रा। जिले के मरवाही वन मंडल के गांव में भालू के हमले से ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए जहा पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सिम्स बिलासपुर रेफर कर दिया है।

Advertisement

दरअसल पूरा मामला मरवाही वन मंडल के मरवाही वन परिक्षेत्र का है जहां पर सिलपहरी गाव के रहने वाले विजय सिंह आज सुबह घर से दिशा मैदान के किये खेत की ओर गया हुआ था उसी समय विजय का आमना सामना दो शावकों के साथ जा रही मादा भालू से हो गई ।

Advertisement

और भालू ने विजय पर हमला कर दिया जिससे विजय को गभीर चोट आई जिसके बाद आसपास के लोगो ने विजय के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर उंसके पास पहुचे और उसे किसी तरह उंसके घर तक लेकर आए जिसके बाद खून से लथपथ विजय को परिजन सीधे जिला अस्पताल लेकर पहुचे जहा पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर सिम्स रेफर कर दिया है ।

वही परिजनों की मानें तो मादा भालु ने जब हमला किया जिसके बाद उसके दोनो शावक वहां से जाने लगे और शावक जब जाने लगे तो मादा भालू भी वहां से भाग गई तब कही जाकर विजय की जान बची अगर शावक वहां से नही भागते तो विजय की जान जा सकती थी।

Related Articles

Back to top button