बिलासपुर

शालीमार एक्सप्रेस में यात्रियों को बड़ी राहत, अतिरिक्त एसी-3 कोच से बढ़ेंगी कन्फर्म बर्थ

बिलासपुर रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शालीमार-एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में अस्थायी रूप से एक अतिरिक्त एसी-3 कोच जोड़ने का फैसला किया है। इस व्यवस्था से यात्रियों को कन्फर्म बर्थ मिलने की संभावना बढ़ेगी और यात्रा अधिक आरामदायक होगी।

Advertisement

रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 18030 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस में अतिरिक्त एसी-3 कोच 27 जून से 3 जुलाई तक लगाया जाएगा। वहीं ट्रेन संख्या 18029 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में यह सुविधा 29 जून से 5 जुलाई तक उपलब्ध रहेगी। यह निर्णय यात्रियों की बढ़ती मांग और भीड़ को देखते हुए लिया गया है।

रेल प्रशासन का कहना है कि अतिरिक्त कोच लगाए जाने से वेटिंग टिकट वाले यात्रियों को कन्फर्म बर्थ मिलने की संभावना बढ़ेगी। इससे यात्रा के दौरान बेहतर सुविधा मिलेगी और यात्रियों को अधिक सुरक्षित, आरामदायक एवं सुगम सफर का लाभ मिलेगा।

Related Articles

Back to top button