छत्तीसगढ़

पूर्व जनपद अध्यक्ष की जिंदा जलाकर हत्या, घायल युवक ने भी तोड़ा दम….

कोरिया जिले में रेत कारोबार को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया है। भाजपा के पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष लल्ला सिंह की उनके घर के सामने खड़ी फॉर्च्यूनर कार में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी गई। घटना के समय लल्ला सिंह कार के भीतर मौजूद थे, जिससे उनकी जिंदा जलकर मौके पर ही मौत हो गई। आरोप है कि रेत कारोबार से जुड़े लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया।

Advertisement

हमले के दौरान कार में सवार लल्ला सिंह के भाई समेत तीन अन्य लोग किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन आरोपियों ने उनकी भी बेरहमी से पिटाई कर दी। सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में शामिल 28 वर्षीय विरेंद्र सिंह को गले पर धारदार हथियार से वार किया गया था। अंबिकापुर के जीवन अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई, जिससे इस मामले में मृतकों की संख्या बढ़कर दो हो गई है।

 

वहीं अन्य घायल मयंक सिंह, नागेंद्र सिंह और योगेंद्र सिंह का इलाज जारी है। इनमें से कुछ को बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है। घटना सोनहत थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। दोहरी मौत के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, जबकि पुलिस आरोपियों की तलाश और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button