बिलासपुर

पुराने विवाद में युवक पर हमला, जमकर की मारपीट, मामला दर्ज 

(भूपेंद्र सिंह राठौर ) : बिलासपुर – सरकंडा थाना क्षेत्र में पुराने विवाद को लेकर एक युवक के साथ जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। घटना अपोलो चौक के पास की बताई जा रही है, जहां कुछ युवकों ने मिलकर युवक पर हमला कर दिया।

Advertisement

मारपीट के दौरान युवक के चेहरे, आंख और पीठ में गंभीर चोटें आई हैं। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति भी बनी रही।

पीड़ित की शिकायत पर सरकंडा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। प्रारंभिक जांच में घटना की वजह पुराना विवाद बताया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button