छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बिजली हुई महंगी, 1 जुलाई से बढ़ेगी बिजली की दर….

छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है। राज्य विद्युत नियामक आयोग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नई बिजली दरों को मंजूरी दे दी है। नई दरों के तहत घरेलू, व्यावसायिक और कृषि उपभोक्ताओं को अब पहले से ज्यादा बिजली बिल चुकाना होगा। हालांकि आयोग ने बिजली कंपनी की 24 फीसदी बढ़ोतरी की मांग को खारिज करते हुए सीमित वृद्धि को मंजूरी दी है।

Advertisement

आयोग के फैसले के मुताबिक घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली 30 से 50 पैसे प्रति यूनिट तक महंगी होगी। वहीं कमर्शियल श्रेणी के उपभोक्ताओं को 20 से 40 पैसे प्रति यूनिट अतिरिक्त भुगतान करना पड़ेगा। कृषि पंप उपभोक्ताओं के लिए भी बिजली दर में 40 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है।

 

आयोग ने किसानों को आंशिक राहत भी दी है। गैर-सब्सिडी वाले कृषि पंप कनेक्शनों पर ऊर्जा प्रभार में मिलने वाली छूट को 30 प्रतिशत से बढ़ाकर 40 प्रतिशत कर दिया गया है। इसके अलावा हाई वोल्टेज ईवी चार्जिंग स्टेशनों के लिए नया टैरिफ 6.42 रुपये प्रति kVAh तय किया गया है।

 

आयोग का कहना है कि बिजली वितरण कंपनी को एक यूनिट बिजली उपभोक्ताओं तक पहुंचाने में औसतन 7 रुपये 13 पैसे खर्च हो रहे हैं, जबकि वर्तमान दरों पर उसे सिर्फ 6 रुपये 71 पैसे की आय हो रही है। इसी अंतर को संतुलित करने के लिए औसतन 6.23 प्रतिशत की दर वृद्धि को मंजूरी दी गई है। नई बिजली दरें 1 जुलाई 2026 से पूरे प्रदेश में प्रभावी होंगी।

Related Articles

Back to top button