बिलासपुर
बिलासपुर पुलिस विभाग में फेरबदल….

बिलासपुर पुलिस विभाग में प्रशासनिक कसावट और कार्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
जारी आदेश के अनुसार जिला विशेष शाखा बिलासपुर में पदस्थ निरीक्षक वाय.पी. सिंह को थाना प्रभारी सिरगिट्टी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं रक्षित केंद्र बिलासपुर में पदस्थ निरीक्षक कमला पुषाम को थाना प्रभारी पचपेड़ी बनाया गया है।इसके अलावा थाना पचपेड़ी में पदस्थ उप निरीक्षक राज सिंह का स्थानांतरण थाना सिरगिट्टी किया गया है। यह सभी स्थानांतरण आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से प्रभावी रहेंगे।




