बिलासपुर

खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 वाहन-मशीन जब्त, कोयला डिपो सील

बिलासपुर जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। खनिज विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच के दौरान 3 हाइवा, 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली, एक जेसीबी और एक ट्रेलर वाहन जब्त किया है। वहीं कोयला भंडारण में अनियमितता और गुणवत्ता में हेरफेर पाए जाने पर एक कोल डिपो को भी सील कर दिया गया है।

Advertisement

कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग लगातार अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान चला रहा है। ग्राम गतौरी स्थित बालाजी कोल ट्रेडिंग एंड कंस्ट्रक्शन के अस्थायी कोयला भंडारण केंद्र की जांच में कोयले की गुणवत्ता में मिलावट, हेरफेर और भंडारण नियमों के उल्लंघन की पुष्टि हुई। इसके बाद मौके से एक ट्रेलर और एक जेसीबी मशीन जब्त कर डिपो को सील कर दिया गया। वहीं सकरी, कोटा, विजयपुर, दर्री और खोगसरा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से रेत और गिट्टी का उत्खनन व परिवहन कर रहे 6 अन्य वाहनों को भी जब्त किया गया। सभी जब्त वाहन संबंधित थानों की अभिरक्षा में रखे गए हैं और आगे की कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Back to top button