बिलासपुर

पिकअप की टक्कर से गिरा बिजली का खंभा, रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर रेलवे स्टेशन के गेट नंबर-1 पर बुधवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक पिकअप वाहन की लापरवाही के चलते बिजली का खंभा गिर पड़ा, लेकिन राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पिकअप चालक वाहन को बैक कर रहा था। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि खंभा क्षतिग्रस्त होकर नीचे गिर पड़ा। घटना के समय स्टेशन परिसर में लोगों की आवाजाही जारी थी, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Advertisement

गनीमत रही कि गिरा हुआ खंभा किसी व्यक्ति के ऊपर नहीं गिरा, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। खंभा गिरने से स्टेशन परिसर की बिजली व्यवस्था भी प्रभावित हुई। सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल यानी आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और पिकअप चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।वहीं रेलवे और विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त खंभे को हटाने और बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुट गए। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।रेलवे स्टेशन गेट नंबर-1 पर पिकअप वाहन की टक्कर से बिजली का खंभा गिरा, लेकिन समय रहते बड़ा हादसा टल गया।

Related Articles

Back to top button