रायपुर

रायपुर में दो अलग-अलग मामलों में 88 लाख रुपये से ज्यादा की साइबर ठगी

राजधानी रायपुर में साइबर अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामलों में रायपुर कमिश्नरेट के सेंट्रल जोन अंतर्गत दो अलग-अलग साइबर ठगी की घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें ठगों ने करीब 88 लाख रुपये से अधिक की रकम हड़प ली। मामलों के सामने आने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने दो लोगों को अपना शिकार बनाया। एक मामले में 84 लाख रुपये, जबकि दूसरे मामले में करीब 4 लाख रुपये की ठगी की गई है। पीड़ितों ने इसकी शिकायत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल यानी NCCRP पर दर्ज कराई थी।

Advertisement

सेंट्रल जोन के डीसीपी उमेश प्रसाद गुप्ता ने बताया कि पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के आधार पर पीड़ितों को बुलाकर मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस साइबर अपराधियों तक पहुंचने के लिए तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Articles

Back to top button