बिलासपुर
गर्मी की छुट्टियों में हाईकोर्ट की ऑनलाइन सुनवाई व्यवस्था….

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर हाईकोर्ट ने गर्मी की छुट्टियों के दौरान न्यायिक प्रक्रिया को लेकर नई व्यवस्था लागू की है। हाईकोर्ट के निर्देशानुसार अब अधिकांश मामलों की सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ऑनलाइन की जाएगी।
कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि जिन मामलों में आवश्यकता होगी, उनमें अधिवक्ता व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में उपस्थित होकर पक्ष रख सकेंगे। वहीं हाईकोर्ट और जिला न्यायपालिका के कर्मचारियों को सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम की सुविधा भी दी गई है।
निर्देशों में कहा गया है कि न्यायिक कार्य सुचारु रूप से संचालित करने के लिए कार्यालयों में 50 प्रतिशत कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी। हाईकोर्ट की इस पहल को डिजिटल व्यवस्था को बढ़ावा देने और ईंधन बचत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।




