बिलासपुर

व्यापार विहार में नकली मसालों का काला कारोबार बेनकाब

(दिलीप जगवानी) : बिलासपुर में नकली सामान और मिलावटखोरी का कारोबार अपने पैर पसार चूका है। छापेमारी मे अब तक गोरखधंधे की छोटी मछलियां ही हाथ लगी है। थोक कारोबार का केंद्र व्यापार विहार इलाके में एक बार फिर खाद्य एवं औषधि विभाग की छापेमार कार्रवाई में मशहूर मसाला ब्रांड का नकली माल पकड़ा गया है।इसके साथ ही नामी कंपनी के नकली मसाले तैयार कर बाजार में खपाने का खुलासा हुआ है।

Advertisement

व्यापार विहार स्थित श्री मारुती गुड्स गैरेज से भारी मात्रा में नकली मसाले और पैकिंग सामग्री बरामद की गई। जांच में सामने आया कि नामी कंपनी की हूबहू पैकिंग तैयार कर सस्ते और घटिया मसालों को बाजार में सप्लाई किया जा रहा था। विभाग ने मौके से सैंपल जब्त कर जांच के लिए भेज दिए हैं और गोदाम को सील कर दिया है।

Advertisement

सूत्रों के मुताबिक इस पूरे खेल का मास्टरमाइंड गोलू नाम का एक व्यक्ति बताया जा रहा है, जो कथित तौर पर व्यापार विहार से ट्रांसपोर्ट के जरिए अलग-अलग इलाकों में नकली मसाले और दूसरा सामान पहुंचाने का नेटवर्क चला रहा था।

Related Articles

Back to top button