बिलासपुर

बिलासपुर में एसीबी का बड़ा एक्शन, 15 हजार की रिश्वत लेते न्यायालय का बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अतिरिक्त न्यायालय जिला दंडाधिकारी कार्यालय में पदस्थ बाबू विजय पाण्डेय को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।जानकारी के अनुसार, कोटा निवासी देवेंद्र कश्यप ने एसीबी से शिकायत की थी कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत चल रही कार्रवाई को रोकने और एक लाख रुपये के जुर्माने की राशि कम कराने के बदले विजय पाण्डेय ने रिश्वत की मांग की थी।

Advertisement

शिकायत के सत्यापन के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने ट्रैप की योजना बनाई। तय रणनीति के तहत जैसे ही आरोपी ने 15 हजार रुपये की रिश्वत ली, टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।

Advertisement

कार्रवाई के बाद एसीबी की टीम आरोपी को अपने साथ लेकर आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। इस कार्रवाई के बाद न्यायालय परिसर में हड़कंप का माहौल है।बिलासपुर में हुई इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button