छत्तीसगढ़

भाभी की हत्या कर दुष्कर्म का झूठा रूप देने वाली ननद गिरफ्तार

कबीरधाम। जिले के सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगारपुर में खेत में महिला का निर्वस्त्र शव मिलने के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। प्रारंभिक तौर पर घटना को दुष्कर्म के बाद हत्या से जोड़कर देखा जा रहा था, लेकिन त्वरित जांच में पुलिस ने साफ किया कि मृतिका के साथ किसी प्रकार का दुष्कर्म नहीं हुआ था। मामले में पुलिस ने मृतिका की ननंद मालती मरकाम को गिरफ्तार किया है।

Advertisement

पुलिस के मुताबिक 3 मई को झोंकाखार खेत में बेलसिया छेदैया का शव संदिग्ध हालत में मिला था। घटनास्थल पर सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से लोहे की रपली, टूटी चूड़ियां, कपड़ों के टुकड़े, बटन और अन्य अहम साक्ष्य बरामद किए। साइबर सेल और एफएसएल टीम की मदद से तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया, जिसमें पारिवारिक विवाद का एंगल सामने आया।

Advertisement

पूछताछ में पता चला कि मृतिका और उसकी ननंद मालती मरकाम के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। पुलिस की कड़ाई से पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने खेत में काम कर रही अपनी भाभी पर पीछे से लोहे की रपली से हमला कर हत्या की। हत्या के बाद पुलिस को गुमराह करने और घटना को दुष्कर्म का रूप देने के लिए शव को निर्वस्त्र छोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button