छत्तीसगढ़

नदी में डूबने से दो मासूम की गई जान

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से बेहद दुखद खबर सामने आई है। सामरी पाठ थाना क्षेत्र के भुताही गांव में नदी में नहाने गए दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। इस हृदयविदारक हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक 6 साल और 5 साल के दो बच्चे नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों को जब तक घटना का पता चलता, तब तक काफी देर हो चुकी थी। ग्रामीणों ने बच्चों को पानी से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

 

Related Articles

Back to top button