बिलासपुर

बिलासपुर के बड़े सराफा कारोबारी के ठिकानो पर ईडी की धमक, शराब घोटाले से जुड़े तार

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर में प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के जाने-माने सर्राफा कारोबारी विवेक अग्रवाल के घर और प्रतिष्ठानों पर तड़के दबिश दी। बताया जा रहा है कि सुबह-सुबह 10 से ज्यादा अधिकारियों की टीम ने एक साथ रेड की कार्रवाई शुरू की। ED की टीम न सिर्फ उनके निवास पर पहुंची, बल्कि मध्यनगरी चौक स्थित “श्रीराम ज्वेलर्स” दुकान पर भी जांच करने पहुंची, जहां दस्तावेजों और लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।

Advertisement

सूत्रों के मुताबिक, इस कार्रवाई का कनेक्शन विवेक अग्रवाल के भाई विकास अग्रवाल से जुड़ा बताया जा रहा है, जो कथित शराब घोटाले में आरोपी है और फिलहाल फरार चल रहा है। विकास अग्रवाल के तार कथित तौर पर इस बड़े सिंडिकेट से जुड़े बताए जा रहे हैं, जिस पर करीब 2000 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप है।

Advertisement

बताया यह भी जा रहा है कि आरोपी विकास अग्रवाल को इस पूरे मामले में अहम कड़ी माना जा रहा है और उसके संबंध अनवर ढेबर से भी जुड़े बताए जाते हैं। फिलहाल ED की कार्रवाई जारी है और आने वाले समय में इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button