बीट सिस्टम की सफलता: पुलिस ने 9 चोरी की वारदातों का किया खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर के सकरी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बीट सिस्टम के जरिए मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने 9 अलग-अलग चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए 2 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं इस मामले में 3 विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल पाए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी अरविंद पटेल और आशीष रजक ने अपने नाबालिग साथियों के साथ मिलकर सकरी थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। बीट आरक्षकों द्वारा जुटाई गई जानकारी के आधार पर संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें पहले तो आरोपी गुमराह करते रहे, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने 9 चोरी की वारदातें कबूल कर लीं।
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने समरसीबल पंप, स्पीयर पंप, कॉपर तार, केबल, चांदी के जेवर, टीवी, सिलिंग फैन, बर्तन समेत अन्य सामान और नगदी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस पूरी कार्रवाई में सकरी थाना प्रभारी समेत पुलिस टीम की अहम भूमिका रही, जिसकी सराहना की जा रही है।




