दमकल वाहन बेकाबू होकर डिवाइडर पर चढ़ा, पीछे से आ रही कार टकराई, बड़ा हादसा टला

(आशीष मौर्य संपादक) : बिलासपुर में एक बड़ा सड़क हादसा उस वक्त टल गया जब जरौंधा से वापस लौट रही दमकल की गाड़ी सकरी के पास अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई, सुबह के समय हुई इस घटना से कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दमकल वाहन तेज रफ्तार में था और चालक का संतुलन बिगड़ते ही गाड़ी सीधे डिवाइडर पर चढ़ गई, इसी दौरान पीछे से आ रही बलेनो कार संभल नहीं पाई और दमकल वाहन से टकरा गई, टक्कर के बाद दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा है।
हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, बलेनो कार सवारों को मामूली चोटें आई हैं, मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत मदद करते हुए स्थिति को संभाला और यातायात को सुचारू करने की कोशिश की।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है, शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है… वहीं प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सड़क पर सावधानी से वाहन चलाएं, ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।




