बिलासपुर

बिलासपुर स्टेशन पर मिस्टिंग सिस्टम की शुरुआत, तपती गर्मी में यात्रियों को राहत

(भूपेंद्र सिंह राठौर) :  बिलासपुर – भीषण गर्मी से जूझ रहे बिलासपुर में अब रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को ठंडी फुहारों से राहत मिल रही है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर मिस्टिंग सिस्टम शुरू किया है, जो लोगों को गर्मी से बचाने में मदद कर रहा है। तेज धूप और बढ़ते तापमान के बीच लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। ऐसे में बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर लगाए गए इस अत्याधुनिक मिस्टिंग सिस्टम से ठंडी-ठंडी फुहारें लगातार छोड़ी जा रही हैं।

Advertisement

इन ठंडी फुहारों से प्लेटफॉर्म का तापमान कम हो रहा है और यात्रियों को गर्मी से काफी राहत मिल रही है। ट्रेन का इंतजार कर रहे लोग अब कुछ हद तक सुकून महसूस कर रहे हैं। खासकर दोपहर के समय, जब गर्मी अपने चरम पर होती है, तब यह ठंडा फव्वारा यात्रियों के लिए राहत का सबसे बड़ा सहारा बन रहा है।

Advertisement

यात्रियों ने भी इस पहल की सराहना की है और इसे गर्मी के बीच एक जरूरी और उपयोगी व्यवस्था बताया है। रेलवे की यह पहल साबित करती है कि छोटे-छोटे प्रयास भी भीषण गर्मी में लोगों को बड़ी राहत दे सकते हैं।

 

Related Articles

Back to top button