भिलाई

 हुक्का-ई-सिगरेट की अवैध बिक्री पर पुलिस का छापा, 2 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से हुक्का और इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट बेचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मालवीय नगर स्थित जैन मंदिर के सामने एक दुकान पर की गई, जहां प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों का भंडारण और बिक्री की जा रही थी।

Advertisement

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने के बाद टीम ने मौके पर दबिश दी और दुकान की तलाशी ली। इस दौरान भारी मात्रा में हुक्का फ्लेवर, इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट, हुक्का कोल, नोजल सहित अन्य सामग्री बरामद की गई। जप्त सामग्री की कुल कीमत करीब 1 लाख 2 हजार रुपए आंकी गई है।

Advertisement

पुलिस ने इस मामले में राजेश जैन और शैलेश जैन को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 और इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट निषेध अधिनियम 2019 के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि इस तरह की अवैध गतिविधियों की जानकारी तुरंत दें, ताकि सख्त कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

Back to top button