छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में नशे पर वार: 63.54 लाख का गांजा जब्त, महाराष्ट्र के दो तस्कर गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। थाना सिहावा पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में सांकरा स्थित फॉरेस्ट नाका पर एक संदिग्ध कार से 127 किलो से अधिक गांजा जब्त किया गया है। वाहन चेकिंग के दौरान सिल्वर रंग की कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें डिक्की से 62 पैकेट गांजा बरामद हुआ।

Advertisement

जब्त किए गए गांजे का कुल वजन 127.09 किलोग्राम है, जिसकी अनुमानित कीमत 63 लाख 54 हजार रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गांजा के साथ-साथ तस्करी में इस्तेमाल कार, दो मोबाइल फोन और नकदी भी जब्त की है। कुल जब्त संपत्ति की कीमत करीब 72.71 लाख रुपये आंकी गई है। मौके पर ही सिहावा पुलिस को बुलाकर गवाहों के सामने पूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई।

Advertisement

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी गांजा को ओडिशा से महाराष्ट्र ले जा रहे थे। पुलिस ने महाराष्ट्र के सांगली निवासी संदीप विष्णु खोत और स्वप्नील मुलिक को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button