छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का प्रकोप: तापमान 43 डिग्री पार, हीट वेव का अलर्ट….

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर लगातार जारी है और आने वाले दिनों में हालात और बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग ने प्रदेश के लिए अहम चेतावनी जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। तेज धूप और गर्म हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है।मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। बिलासपुर में अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि जगदलपुर में न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री रहा। अगले दो दिनों तक तापमान में स्थिरता रहेगी, लेकिन इसके बाद 1 से 2 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है।

Advertisement

मध्य छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में अगले 5 दिनों तक हीट वेव चलने की संभावना है। इसके साथ ही अगले दो दिनों तक उष्ण रात्रि की स्थिति बनी रहेगी, यानी रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है, लेकिन इससे गर्मी में ज्यादा कमी आने के आसार नहीं हैं।

Advertisement

मौसम विभाग ने 21 अप्रैल के लिए गरज-चमक के साथ बारिश, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और वज्रपात की चेतावनी दी है। रायपुर और बिलासपुर में तापमान 43 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे ज्यादा पानी पिएं, धूप में निकलने से बचें और सावधानी बरतें।

Related Articles

Back to top button