छत्तीसगढ़

प्रदेश  में और गिरेगा रात का तापमान,बिलासपुर में हुई 1 सेमी बारिश से 5 डिग्री लुढ़का पारा..

Advertisement

रायपुर : प्रदेश में मौसम का मिजाज फिर बदला हुआ है। उत्तर से ठंडी हवाओं के आने की संभावना है, जिसके कारण प्रदेश में पारा लुढ़कने का दौर शुरू होगा। अगले 48 घंटों में रात के तापमान में 3 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। गुरुवार को बिलासपुर जिले में 1 सेमी बारिश दर्ज की गई। वहीं कोरबा और जशपुर में रुक-रुककर पानी गिरता रहा।

Advertisement
Advertisement

कोरिया 11.9 डिग्री के साथ सबसे ठंडा और दंतेवाड़ा 29.8 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक, शुक्रवार को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। रायपुर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के आसार है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहने के संभावना है।

Advertisement

गुरुवार को सुबह से बारिश होने के कारण दिन का पारा 5 डिग्री तक गिर गया। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया थो बादल और बारिश की वजह से 22.8 डिग्री पहुंच गया। मौसम साफ होने के बाद रात के तापमान में गिरावट होने की संभावना है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button