कोरबा

राखड़ डेम फटा, JCB समेत ऑपरेटर जिंदा दफन, लापरवाही पर उठे सवाल

कोरबा – CSEB का राखड़ डेम अचानक फटने से मौत जैसा मंजर बन गया। डेम टूटते ही राख और मलबे का सैलाब तेजी से फैला, जिसकी चपेट में एक जेसीबी मशीन आ गई। बताया जा रहा है कि जेसीबी ऑपरेटर मशीन समेत मलबे में जिंदा दफन हो गया है।

Advertisement

घटना स्थल से महज 50 मीटर की दूरी पर हसदेव नदी बह रही है, जिससे हालात और ज्यादा गंभीर हो गए हैं। हादसे के वक्त जेसीबी चालक डेम क्षेत्र में काम कर रहा था, तभी अचानक यह बड़ा हादसा हो गया।

Advertisement

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि घटना के काफी देर बाद भी CSEB का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे सिस्टम की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।फिलहाल पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। मलबे में दबे ऑपरेटर को निकालने की कोशिश जारी है, वहीं पूरे मामले की जांच की बात कही जा रही है।

Related Articles

Back to top button