रायपुर

रायपुर में पुलिस का बड़ा एक्शन: 85 बदमाशों की परेड, ड्रोन से निगरानी, 3 गिरफ्तार

रायपुर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए पश्चिम क्षेत्र में सख्त कार्रवाई की है।पुलिस उपायुक्त पश्चिम क्षेत्र संदीप पटेल और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा के निर्देशन में सभी थानों में एक साथ कार्रवाई की गई, जिससे बदमाशों में हड़कंप मच गया।

Advertisement

इस दौरान 85 से अधिक निगरानी बदमाशों और चाकूबाजों को थानों में बुलाकर उनकी सख्त परेड कराई गई। पुलिस ने उन्हें स्पष्ट चेतावनी दी कि अगर अपराध से बाज नहीं आए, तो सीधी कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जाएगा।अभियान के दौरान सक्रिय पाए गए 3 आदतन बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

Advertisement

पुलिस ने इस बार हाईटेक तरीका अपनाते हुए ड्रोन की मदद से बीएसयूपी कॉलोनियों और संवेदनशील इलाकों में निगरानी की। संकरी गलियों और संदिग्ध ठिकानों पर ड्रोन से नजर रखी गई, जिससे अपराधियों को छिपने का मौका नहीं मिला।पुलिस का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और रायपुर में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।अब देखना होगा कि इस सख्त कार्रवाई के बाद अपराध पर कितना असर पड़ता है।

Related Articles

Back to top button