रायपुर

कुरियर से मंगाकर बेच रहा था ‘ओसियन ग्रो’ गांजा, दिल्ली का अंतर्राज्यीय आरोपी रायपुर में गिरफ्तार

राजधानी रायपुर में नशे के कारोबार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है… जहां सिविल लाइन थाना क्षेत्र से दिल्ली के एक अंतर्राज्यीय आरोपी को गिरफ्तार किया गया है… आरोपी के पास से बड़ी मात्रा में गांजा और ‘ओसियन ग्रो’ गांजा बरामद किया गया है।

Advertisement

मामला कटोरा तालाब इलाके का है… जहां पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक गांजा बेच रहा है… सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया… पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रितिक पसरिचा बताया, जो मूल रूप से दिल्ली का रहने वाला है।

Advertisement

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से करीब 2 किलो 870 ग्राम गांजा और 114 ग्राम ओसियन ग्रो गांजा बरामद किया गया… साथ ही 3 हजार रुपये नकद, एक आईफोन और दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी जब्त किए गए… जप्त सामान की कुल कीमत करीब 3 लाख 62 हजार रुपये आंकी गई है।जांच में सामने आया है कि आरोपी अपने एक साथी के साथ मिलकर दिल्ली से कुरियर के जरिए गांजा रायपुर मंगवाता था… पुलिस अब कुरियर कंपनी से भी पूछताछ कर रही है और पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

फिलहाल आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है… वहीं पुलिस इस पूरे नेटवर्क के अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button