बस की डिक्की में छुपाकर ले जा रहे थे नशीली कफ सिरप, पुलिस ने ड्राइवर-कंडक्टर समेत 3 को किया गिरफ्तार

जशपुर जिले में नशे के कारोबार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है… जहां एक यात्री बस से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप बरामद की गई है… इस मामले में बस के ड्राइवर, कंडक्टर और खलासी को गिरफ्तार किया गया है।
मामला तपकरा थाना क्षेत्र का है… पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जशपुर से रायगढ़ जा रही वासुदेव बस में अवैध कफ सिरप की तस्करी हो रही है… सूचना के आधार पर पुलिस ने रात करीब 11:45 बजे नाकाबंदी कर बस को रोका और तलाशी ली।
तलाशी के दौरान बस की डिक्की से 4 कार्टून में रखी 480 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद हुई… जिसकी कुल मात्रा 48 लीटर है… और इसकी बाजार कीमत करीब 96 हजार 720 रुपये बताई जा रही है।
पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे इस नशीली कफ सिरप को गया से लाकर रायगढ़ में बेचने जा रहे थे… पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है… साथ ही तस्करी में इस्तेमाल बस को भी जब्त कर लिया गया है, फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और इस मामले में जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।




