बिलासपुर

बिलासपुर में जुए पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 9 गिरफ्तार, BMW समेत 4 गाड़ियां जब्त

बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में जुए के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। accu टीम और सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मौके से नगदी, मोबाइल और चार पहिया वाहन जब्त किए गए हैं।

Advertisement

गिरफ्तार आरोपियों में चंद्र प्रकाश पाण्डेय (स्वर्णिम ऐरा, सरकंडा), सागर मंगेशकर (मंगला, गजमोहिनी परिसर), नितेश चंद शर्मा (आसमा सिटी फेज-2), दुर्गेश सारथी (जरहाभाठा मिनी बस्ती), अखिलेश त्रिवेदी (नेहरू नगर, सेंट फ्रांसिस स्कूल रोड), अमन धर (डबरीपारा), आशीष खूंटे (कस्तूरबा नगर), रोशन सोनी (उस्लापुर ओवरब्रिज के पास) और सृजन शर्मा (सिटी मॉल के पास) शामिल हैं।

Advertisement

पुलिस ने इनके पास से ₹84,400 नगद, 13 मोबाइल फोन और 4 चार पहिया वाहन जब्त किए हैं, जिनकी कुल कीमत करीब ₹45.84 लाख आंकी गई है। जप्त वाहनों में Hyundai Creta, Toyota Glanza, BMW X1 और Mahindra Thar शामिल हैं।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह कार्रवाई शहर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्ती का स्पष्ट संकेत मानी जा रही है।

Related Articles

Back to top button