दिनदहाड़े चाकू दिखाकर लूट, आरोपी फरार, पुलिस तलाश में जुटी

( भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की वारदात सामने आई है… जहां चाकू की नोक पर एक युवक से 50 हजार रुपये लूट लिए गए… घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।सरकंडा थाना क्षेत्र के नूतन चौक स्थित चाय दुकान जहां प्रार्थी हेमंत कुमार यादव चाय पीने पहुंचे थे… इसी दौरान दुकान में मौजूद लोगों ने उनके पास रखे पैसों की जानकारी ली। पीड़ित के मुताबिक, चाय दुकान में बैठे अतुल यादव ने मौके का फायदा उठाया… और चाकू दिखाकर डरा-धमकाते हुए 50 हजार रुपये छीनकर फरार हो गया… पीड़ित ने आरोपी का पीछा भी किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया। घटना के बाद पीड़ित ने सरकंडा थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने आरोपी अतुल यादव, निवासी लम्बोदर नगर, के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 309(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने बताया शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है… उसकी तलाश की जा रही है… जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
फिलहाल पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है… और आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने एक बार फिर शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं… अब देखना होगा कि पुलिस आरोपी तक कब तक पहुंच पाती है।




