छत्तीसगढ़

खल्लारी माता मंदिर में बड़ा हादसा: रोप-वे का केबल टूटा, ट्रॉली गिरी, एक की मौत, चार घायल

महासमुंद जिले के प्रसिद्ध खल्लारी माता मंदिर में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब रोप-वे का केबल अचानक टूट गया। हादसे में एक युवती की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 10:30 बजे श्रद्धालु दर्शन कर रोप-वे ट्रॉली से वापस लौट रहे थे, तभी अचानक केबल टूट गया। केबल टूटते ही ट्रॉली अनियंत्रित होकर करीब 20 फीट नीचे गिर गई और पहाड़ी की चट्टान से जा टकराई।

Advertisement

ट्रॉली में कुल 5 लोग सवार थे, जिनमें बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं। हादसे के बाद मंदिर परिसर में अफरातफरी मच गई और श्रद्धालुओं में दहशत फैल गई।स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को पहले बागबाहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

Advertisement

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, केबल टूटने के बाद ट्रॉली सीधे नीचे जा गिरी, जिससे उसमें बैठे लोगों को गंभीर चोटें आईं।घटना के बाद प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button