बिलासपुर

कबाड़ी गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र के चिंगराजपारा स्थित प्रभात चौक के पास एक कबाड़ी गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। इस हादसे में गोदाम में रखा पूरा कबाड़ जलकर खाक हो गया। घनी आबादी के बीच आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। प्राथमिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।

Advertisement

घटना सरकंडा थाना क्षेत्र के चिंगराजपारा स्थित प्रभात चौक के पास जायसवाल कबाड़ी के गोदाम की है, जहां अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया।घनी आबादी वाले इस इलाके में आग लगने से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी।

Advertisement

सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक गोदाम में रखा अधिकांश सामान जलकर खाक हो चुका था।प्राथमिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button