बिलासपुर

बिलासपुर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 130 अधिकारी-कर्मचारियों का हुआ तबादला

(आशीष मौर्य संपादक) : बिलासपुर। पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आदेश जारी करते हुए जिले में पदस्थ 130 अधिकारी और कर्मचारियों का तबादला किया है। जारी आदेश के अनुसार सभी को तत्काल प्रभाव से उनके नाम के सामने दर्शाए गए स्थानों पर अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक पदस्थ किया गया है।

Advertisement

एसएसपी कार्यालय से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि स्थानांतरित सभी अधिकारी और कर्मचारियों को तत्काल अपनी नई पदस्थापना स्थल के लिए रवाना होने के निर्देश दिए गए हैं।

Advertisement

पुलिस विभाग में हुए इस बड़े फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। वहीं तबादला सूची जारी होने के बाद पुलिस महकमे में हलचल भी तेज हो गई है।

 

Related Articles

Back to top button