छत्तीसगढ़
तेंदुआ खाल तस्करी का भंडाफोड़, दो अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार

गरियाबंद जिले में वन विभाग की एंटी पोचिंग टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तेंदुआ खाल तस्करी का भंडाफोड़ किया है। उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व की टीम ने रायपुर–देवभोग नेशनल हाईवे पर घेराबंदी कर कार सवार दो अंतरराज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि टीम को तेंदुआ की खाल तस्करी की सूचना मिली थी, जिसके बाद मौके पर घेराबंदी कर वाहन की जांच की गई। जांच के दौरान कार से तेंदुए की खाल बरामद की गई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जमरसाय और सूरज नेताम के रूप में हुई है, जो छुरा क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मामले में दो अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश वन विभाग की टीम कर रही है।




