बिलासपुर

दूषित भोजन से 40 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर जिले के मस्तूरी ब्लॉक के पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम मुकुंदपुर में फूड पॉइजनिंग का बड़ा मामला सामने आया है। एक कार्यक्रम में दूषित भोजन खाने से करीब 40 लोग बीमार पड़ गए। जानकारी के मुताबिक ग्राम मुकुंदपुर में आयोजित कार्यक्रम में भोजन करने के कुछ ही देर बाद ग्रामीणों को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत होने लगी। देखते ही देखते बीमार लोगों की संख्या बढ़ने लगी, जिससे गांव में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

Advertisement

मस्तूरी ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर ने तत्परता दिखाते हुए सभी पीड़ितों को मस्तूरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की टीम लगातार उनका इलाज कर रही है।फिलहाल सभी मरीजों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

Advertisement

वहीं स्वास्थ्य विभाग इस बात की जांच में जुट गया है कि आखिर भोजन में किस तरह की अशुद्धि थी, जिससे एक साथ इतने लोग बीमार हो गए। स्वास्थ्य विभाग पूरे मामले की जांच कर रहा है।

Related Articles

Back to top button