बिलासपुर

गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में ‘रंग बरसे 5.0’ के दौरान दो गुटों के मारपीट का वीडियो वायरल

बिलासपुर स्थित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम ‘रंग बरसे 5.0’ उस वक्त विवादों में आ गया, जब जश्न का माहौल अचानक हिंसा में बदल गया। परीक्षा के संवेदनशील दौर में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान दो छात्र गुटों के बीच मामूली कहासुनी ने तूल पकड़ लिया और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। कैंपस में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

Advertisement

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार निजी विवाद से शुरू हुआ झगड़ा धक्का-मुक्की और फिर हाथापाई में तब्दील हो गया। घटना में कई छात्रों को चोटें आईं। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद अन्य छात्र-छात्राओं में डर और असमंजस की स्थिति देखी गई। घटना के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिससे विश्वविद्यालय की छवि पर भी असर पड़ रहा है।

Advertisement

 

 

 

Related Articles

Back to top button