बिलासपुर

अत्याधुनिक मीटर टेस्टिंग लैब शुरू, अब बिलासपुर में ही होगी मीटर की हाईटेक जांच.

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज बिलासपुर ने उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए अत्याधुनिक मीटर टेस्टिंग लैब की शुरुआत की है। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा तिफरा स्थित कार्यालय परिसर में स्थापित इस लैब का विधिवत शुभारंभ किया गया। अब उपभोक्ताओं को मीटर संबंधी शिकायतों के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

Advertisement

अब तक मीटर की जांच के लिए भिलाई स्थित लैब या अन्य एनएबीएल लैब में भेजना पड़ता था, जिससे काफी समय लगता था। नई सेंट्रल टेस्टिंग लैब में पुराने और नए स्मार्ट मीटर की जांच की जाएगी। करीब दो करोड़ रुपए की लागत से स्थापित इस लैब में एक साथ 20 सिंगल फेज और 20 थ्री फेज मीटर टेस्ट करने की सुविधा है। यहां ऑटोमेटिक टेंपर मशीन के माध्यम से 84 प्रकार की टेंपरिंग की जांच भी संभव होगी। इससे बिलिंग विवाद, गलत रीडिंग और मीटर फास्ट चलने जैसी शिकायतों का त्वरित समाधान हो सकेगा।इस सुविधा का लाभ बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, जीपीएम, रायगढ़, जांजगीर, सक्ती, अंबिकापुर सहित सरगुजा संभाग के कई जिलों के उपभोक्ताओं को मिलेगा। अब उपभोक्ता स्वयं उपस्थित होकर अपने मीटर की जांच करा सकेंगे।

Advertisement

पावर कंपनी का कहना है कि इस लैब के शुरू होने से पारदर्शिता बढ़ेगी और उपभोक्ताओं को कम समय में सही रीडिंग और सही बिलिंग का लाभ मिल सकेगा। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य अभियंता डी.के.भोजक, अधीक्षण अभियंता सुरेश जांगडे, पी.आर.साहू,आर.के.झा, वी.के.तिवारी और कार्यपालन अभियंता एस.टी.एम. सैय्यद मुख्तार समेत बडी संख्या में विभागीय अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button